पटना, जून 24 -- सेवानिवृत्त जिला व सत्र न्यायाधीश बिंदेश्वरी प्रसाद यादव को खोज निकालने के लिए एक अर्जी पटना हाईकोर्ट में दायर की गई हैं। अर्जी लापता जिला व सत्र न्यायाधीश के पुत्र एवं हाई कोर्ट में अधिवक्ता अनिल कुमार ने दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि गत 15 मई से 80 वर्षीय सेवानिवृत्त जिला व सत्र न्यायाधीश बिंदेश्वरी प्रसाद यादव लापता हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला है। गत 22 मई को हवाई अड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। अनुसंधान को सही तरीके से करने और लापता जिला व सत्र न्यायाधीश को खोज निकलने का आग्रह किया गया है। अर्जी में अनुसंधान को लेकर एसआईटी के गठन का भी अनुरोध भी किया गया है। गौरतलब है कि सेवानिवृत जिला व सत्र न्यायाधीश शहर के कौटिल्य नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गये हैं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.