गिरडीह, जुलाई 8 -- सरिया, प्रतिनिधि। रविवार शाम 05 बजे से गायब 16 वर्षीय छात्र आर्यन रविदास का शव 20 घंटे बाद उसके घर से कुछ दूर खेत में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है। विवेकानन्द मुख्य मार्ग के लक्ष्मी अपार्टमेंट के नजदीक रविदास टोला निवासी संजय रविदास का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन रविवार शाम से घर से लापता था। उसके माता-पिता व परिजन लगातार उसकी खोजबीन में लगे थे। सारे नाते रिश्तेदारों से सम्पर्क भी किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार आर्यन सरिया के डिवाइन पब्लिक स्कूल में आठवीं का छात्र था। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब आर्यन का पता नहीं चल पाया तो परिवार को अज्ञात भय सताने लगा। पेशे से मजदूर व मृतक के पिता संजय रविदास ने बताया कि हमलोगों ने जैसे तैसे रात गुजारी और फिर सुबह खोज में लग गए। सोमवार सुबह कुछ दूरी पर खेत मे...