प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- सांगीपुर। विद्यालय गए लापता छात्र का तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के धनऊ का पुरवा (मिश्रपुर) निवासी राज यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दो फरवरी को उसका बेटा राहुल यादव सांगीपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने गया था। छुट्टी हो जाने के बाद भी वह जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...