फतेहपुर, फरवरी 18 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा, बीते साल छह दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद सामान लेने निकली थी और वापस नहीं आई थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पिता ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर सूचना मिली कि छात्रा गाजीपुर चौराहे पर फतेहपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है। इस पर थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए छात्रा को आवश्यक कार्रवाई के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...