नोएडा, फरवरी 24 -- रबूपुरा, संवाददाता। घर से 17 दिन पहले कॉलेज गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं लगा सकी। परिजनों ने डीसीपी से शिकायत कर छात्रा को तलाशने की गुहार लगाई। रबूपुरा के गांव निवासी किसान ने डीसीपी साद मियां खान को सौंपे पत्र में कहा है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री दनकौर के धनौरी गांव स्थित प्राइवेट कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह नौ फरवरी को कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसके बारे में कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए दनकौर पुलिस से लिखित शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गुमशुदगी में दर्ज कर छात्रा को तलाश करने का आश्वासन दिया। छात्रा के लापता हुए 17 दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस अब तक उसको तलाश नहीं कर पाई। परिज...