प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार के पास स्थित एक गांव से मंगलवार को स्कूल जाने के लिए निकलने के बाद लापता तीनों छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि कोर्ट में बयान कराने के इंतजार में उन्हें वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। मंगलवार शाम घर न पहुंचने के बाद परिजन उनकी खोजबीन करने लगे तो पता कि छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं थीं। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तीनों को सूरत से बरामद किया। सोमवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंचने पर तीनों को वन स्टॉप सेंटर में रख दिया। मंगलवार को उनका कोर्ट में बयान नहीं हो सका। पुलिस छात्राओं को अमेठी के पास से बरामद करने का दावा कर रही है। जबकि चर्चा है कि तीनों जगेशरगंज रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन मुख्...