प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिला महिला अस्पताल से दो दिन पहले लापता हुई गर्भवती नाबालिग लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला। मऊआइमा की पुलिस ने उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज व जांच के उपरांत बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद राजकीय बालगृह(बालिका) में आवासित कराया जाएगा। हालांकि लड़की कहां से मिली, इसे बारे में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। मऊआइमा थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की को नौ मार्च को गांव का एक लड़का फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लड़की की मां ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन कर लड़की को बरामद किया, तो वह गर्भवती मिली। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर लड़की को 30 अगस्त को राजकीय बालगृह में आवासित कराया गया। महिला आरक्षी की देखरेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.