लखनऊ, जनवरी 16 -- बंथरा के सहिजनपुर गांव से लापता 30 वर्षीय किसान राजेंद्र कुमार का शव शुक्रवार सुबह अमावा गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मोबाइल और चप्पल गायब थी। परिस्थितिजन्य साक्ष्य हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। राजेंद्र गुरुवार सुबह घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। अमावा गांव के बाहर झाड़ियों में शुक्रवार सुबह युवक का शव पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने शव की पहचान सहिजनपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में की। उन्होंने राजेंद्र के परिवारीजनों को सूचना दी। पिता सुमित कुमार ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह बेटा खेत में पानी लगाने की बात कहकर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.