उन्नाव, नवम्बर 26 -- गंजमुरादाबाद। लापता किसान का छठवें दिन बिल्हौर सीमा क्षेत्र के नजदीक शव बरामद हुआ। पहचान के बाद फतेहपुर चौरासी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के झरतेरा गांव निवासी 45 वर्षीय लवकुश उर्फ बबलू 21 नवंबर को एक परिचित की अंतिम यात्रा में शामिल होने गंगा तट गया था। स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खोजने के प्रयास में लगी हुई थी, किंतु सफलता नहीं मिली। बुधवार दोपहर कानपुर में बिल्हौर क्षेत्र में एसडीआरएफ टीम को गंगा में तलाश के दौरान शव मिला। जानकारी पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों द्वारा पहचान की गई। सूचना पर फतेहपुर चौरासी पुलिस भी पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। परिजनों ने विधायक से लगाई थी गुहार घटना के बाद पुल...