कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्याम संदरपुर गांव स्थित ननिहाल में आया चौदह वर्षीय सूर्या शर्मा पुत्र उपेंद्र शर्मा निवासी देवनपुर थाना फफूंद औरैया किसी बात से नाराज होकर 24 दिसंबर को लापता हो गया था। उसके घर नहीं पहुंचने पर श्याम सुंदरपुर निवासी उसके मामा विकास शर्मा की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने हरदुआ पुल के पास टेंपो स्टैंड से लापता सूर्या को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर भोगनीपुर ने बताया कि पूछताछ के बाद किशोर को उसके मामा को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...