बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानाक्षेत्र में एक किशोरी का शव कैथवलिया लाला के पास मनवर नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका पैकोलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली है। वह गत 18 मार्च से लापता चल रही थी। परिजनों ने आरोपी नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले सूरज के खिलाफ शादी की नीयत से बेटी को भगा ले जाने का केस पैकोलिया थाने में दर्ज कराया था। परिजन बेटी की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस आरोपी सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर-कलवारी थानाक्षेत्र के बार्डर पर शुक्रवार की शाम 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने की सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर में सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी भी पहुंचे। पुलिस को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। प्रकरण में 20 मार्च को पैकोलिया पुलिस ने मृतका के पिता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.