इटावा औरैया, फरवरी 15 -- सैफई संवाददाता। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला वंशी गांव की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नहर किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी ने नहर में छलांग लगा दी हो। सूचना पर प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया है। नगला वंशी निवासी 14 वर्षीय मोहिनी पुत्री आकाश बाबू शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और सूचना दी। तलाश के दौरान जब परिजन नगला वंशी की ओर नहर किनारे पहुंचे तो वहां मोहिनी की चप्पल रखी मिली। इससे अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही सीओ केपी सिंह, थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह और थानाध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.