बाराबंकी, मई 5 -- टिकैतनगर। पांच दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। थाना टिकैतनगर के एक निवासी एक युवक का आरोप है कि बुधवार को पुत्री कीमती खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चली गई थी। देर रात छोटी छत पर सोने के चली गई। तो पता चला कि उसकी बड़ी पुत्री वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कहीं पर सुराग नहीं लग सका है। परिजन किशोरी के तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी सुखीपुर देवेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता ने जिस संदिग्ध मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर आशंका जताई है उसका पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.