शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- बंडा के रसूलपुर गढ़िया निवासी युवक राजेश की संदिग्ध मौत के मामले में आठ दिन बाद भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजन नाराज हैं। पहले गुमशुदगी और अपहरण में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम न किए जाने पर पिता ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी अमर सिंह का इकलौता पुत्र राजेश 8 दिसंबर को खेत पर छुट्टा पशु भगाने गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी और बाद में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। 14 फरवरी को उसका शव गांव के दक्षिण ताऊ रामरहीम के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव चार हफ्ते पुराना बताया गया। ऐसे में पिता ने सवाल उठाया कि आखिर एक महीने तक उसका बेटा कहां रहा। इस बिंदु पर पुलिस जांच ही नहीं कर रही है। अमर सिंह ने कहा कि छह लोगों को नामजद करते हुए...