गंगापार, जनवरी 10 -- माघ मेला क्षेत्र के दारागंज से लापता हुई करछना थाना क्षेत्र के पनासा गांव की बच्ची पलक पांडेय उर्फ निमकी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बताया गया कि करछना के पनासा गांव निवासी नीरज पांडेय माघ मेले में नाश्ते का सामान बेचने के लिए अपनी बेटी पलक के साथ आए थे। पांच जनवरी की रात दारागंज स्थित शराब की दुकान के पास किसी बात को लेकर नीरज पांडेय का विवाद हो गया, जिसमें उनकी पिटाई कर दी गई। जान बचाकर भागने के दौरान उनकी बेटी वहीं छूट गई। कुछ देर बाद लौटने पर बच्ची लापता मिली। दारागंज थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...