मिर्जापुर, फरवरी 2 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवहट गांव के हरदी जंगल में रविवार को पलाश के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता अधेड़ का शव मिला। वह 28 जनवरी को घर से गायब था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान देवहट गांव निवासी 55 वर्षीय दुलार मनि कोल के रूप में की। अधेड़ का शव जमीन से लगभग तीन फीट ऊपर नायलान की रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उसका जूता पलाश के पेड़ के पास पड़ा था। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने घटना की जांच की। दुलारमनि कोल हलिया क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव से 25 वर्ष पूर्व देवहट गांव में रह रहा था। उसकी पत्नी ने 15 वर्ष पूर्व घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। दुलार मनि अपनी भतीजी वंदना के साथ रहता था। भतीजी ने बताया कि बड़े पिता 28 जनवरी की सुबह घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं आए। दुलारमनि के गांव से गायब होने पर...