लातेहार, दिसम्बर 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लाधूप पंचायत अंतर्गत सभी गांवों की जनसमस्याओं को लेकर विधायक प्रकाश राम ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में अधूरे सड़क-पुल, पीसीसी सड़क निर्माण, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, आवास योजना, आंगनबाड़ी सेविका के पुनः चयन, श्मशान घाट सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में सड़क और पुल का कार्य अधूरा है। बरसात के दिनों में सड़कों की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इस पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि सड़क, पुल, पानी, बिजली और आवास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और अधूरे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में स्कूलों में चापानल की व्यवस्था, खराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.