लातेहार, मार्च 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में सरना समिति ने प्रकृति का पर्व सरहुल मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरहुल पर्व को लेकर में जिला मुख्यालय में सरना झंडा लगाया जायेगा। वहीं मुख्य कार्यक्रम आदिवासी वासाओड़ा में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह बैगा पाहन की ओर से पूजा-अर्चना कर की जायेगी। इसके बाद आदिवासी वासाओड़ा में विभिन्न अखाड़ों व के महिला-पुरूष मांदर की थाप पर नृत्य करेंगे। समिति के सचिव बिरसा मुंडा ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी संस्कृति जुड़ी है। इसे पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। लातेहार के सभी सरहुल समिति के लोग अपनी-अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है। जिप सदस्य विनोद उरांव ने बताया कि सरहुल पर्व की तैयारी शुरू कर दी गयी है। सभी समितियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.