लातेहार, सितम्बर 4 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार की देर रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आईं। जिनमें चार लोग घायल हो गए। पहली घटना में कर्मदेव सिंह (निवासी ओरवाई, तरवाडीह) और राजिक आलम , तरवाडीह निवासी के बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना में श्यामलाल सिंह, निवासी ललगड़ी, मंगल बाजार से लौटते समय करकट मोड़ पर सड़क हादसे में घायल हो गए। तीसरी घटना साहवन ढाबा (रांची मुख्य मार्ग) के पास हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी और लातेहार उप प्रमुख राजकुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पंकज तिवारी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को इस पर गंभीरता से कार...