लातेहार, फरवरी 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिले में फिलहाल फाइलेरिया रोधी अभियान की शुरुआत नहीं हो सकी है। इसका कारण यह है कि फाइलेरिया रोधी अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग को अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए लातेहार के सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खालको ने बताया कि पूर्व में जिले में फाइलेरिया रोधी अभियान चलाया जा चुका है, लेकिन वर्तमान में राज्य के कुल 18 जिलों में ही यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि भले ही फिलहाल अभियान शुरू नहीं हुआ हो, लेकिन फाइलेरिया बीमारी से संबंधित मरीजों का उपचार सदर अस्पताल लातेहार में नियमित रूप से किया जा रहा है। अस्पताल में फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों की जांच, दवा एवं आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.