लातेहार, मार्च 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। क्षेत्र में हो रही बारिश में शुक्रवार की सुबह एक पेड़ एनएच 75 पर न्यू सर्किट हाउस के सामने सड़क पर गिर गया। इस दौरान सड़क में यातायात बाधित हो गया। नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कुमार ने नगर पंचायत के मजदूरों से उक्त पेड़ को कटवा कर यातायात बहाल कराया।बता दें कि गुरूवार से रूक रूक हो रही बारिश के कारण कई इलाकों मे पेड़ गिर गया है। इस बारिस से आम व महुआ के फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा खेतों में खड़ी गेंहू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बरवाडीह में दो दिन हुई बारिश, तापमान गिरा बरवाडीह में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश हुई। दो दिन बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। ठंड थोड़ी बढ़ गई है। कई लोग गरम पकड़े पहने हुए दिखे। शुक्रवार को साप्ताहिक हाट के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.