रांची, फरवरी 19 -- रांची, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोग पहुंचा और आरोप लगाया कि निलेश टोप्पो, जो समाहरणालय लातेहार के सिक्योरिटी सेल में पदस्थापित हैं, वह अपनी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि निलेश सरकारी पद का दुरुपयोग कर धनबल और प्रशासनिक प्रभाव से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस संबंध में 12 फरवरी को भी शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.