लातेहार, मई 15 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार में भाजपा का तिरंगा सम्मान यात्रा शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे निकाली जाएगी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाना है। उन्होंने शहर के लोगों और प्रबुद्धजनों से इस तिरंगा यात्रा मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...