देवघर, दिसम्बर 28 -- सारठ,प्रतिनिधि। रविवार को साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने लातेहार पुलिस सारठ पहुंची। इस दौरान लातेहार साइबर थाना की पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बसहाटांड़ गांव में छापेमारी कर शातिर साइबर अपराधी सफीक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत लातेहार पुलिस एसआई पिंटू कुमार ने बताया गिरफ्तार साइबर अपराधी सफीक अंसारी पिता हनीफ अंसारी पर लातेहार के एक व्यक्ति से जलसाजी कर ढाई लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर पीड़ित ने लातेहार साइबर थाना कांड संख्या 03/24 के तहत साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही लातेहार पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। बताया कि सफीक को गिरफ्तार करने के लिए इससे पूर्व में चार बार लातेहार पुलिस द्वारा छापेमारी किया गया था। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.