देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। लातेहार पुलिस ने बुधवार मध्य रात्रि में मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी कमल किशोर नामक वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को सोनाराय ठाढी में छापेमारी की लेकिन वहां सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार को गिरफ्तार वारंटी को विधिवत कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर अपने साथ लेकर रवाना हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर लाखों रुपए ठगी का आरोप है। जो लातेहार कोर्ट में मामला विचाराधीन रहा है। आरोपी को कई बार नोटिस करने के बाद उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट ने आरोपी पर वारंट जारी कर दिया था । जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.