रांची, फरवरी 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंच कर लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को हटाने की मांग की है। निलेश लातेहार समहरणालय में सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल में पदस्थापित हैं। भाजपा ने मांग की है कि उनको चुनाव परिणाम तक तत्काल पद से मुक्त किया जाय या तबादला किया जाए। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नीलेश टोप्पो एक सरकारी कर्मचारी है और अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए सरकारी पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं, यह मामला सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट का है। साथ ही यह हितों के टकराव (कॉन्फिल्किट ऑफ इंटरेस्ट) का भी मामला है। इसकी शिकायत नौ फरवरी को लातेहार जिला निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता के पास की गई थी, ...