लातेहार, जनवरी 6 -- लातेहार, संवाददाता। दिसंबर माह के अंतिम सप्‍ताह और पहली जनवरी को झारखंड की पहाड़ी नगरी नेतरहाट में एक अनुमान के मुताबिक 30 हजार सैलानी आये। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन से पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि तो हुई, लेकिन कई दर्शनीय स्थलों पर कचरा और प्लास्टिक जमा हो गया। इसे देखते हुए छह जनवरी को लातेहार टूरिज्‍म (रजि) के आह्रन पर नेतरहाट होटल ऑनर एसोसिएशन एवं अन्‍य लोगों ने सामूहिक रूप से पर्यटन स्थलों की सफाई की। लातेहार टूरिज्‍म के गोविंद पाठक ने कहा कि नेतरहाट वासियों ने यह साबित कर दिया कि पर्यटन केवल भीड़ और व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी विषय है। नेतरहाट में चलाया स्वच्छता अभियान प्राकृतिक धरोहर को संजोने की सार्थक पहल साबित हुई। उन्‍होने बताया कि इस सफाई अभियान में झारखंड पुलिस...