गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26) का क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में गिरिडीह व लातेहार के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह ने लातेहार को 14 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। टॉस जीतकर लातेहार की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गिरिडीह की टीम ने 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 234 रन बनाए। गिरिडीह की ओर से योगेंद्र कुमार ने 61 और साकेत केडिया ने 48 रन बनाए। लातेहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर प्रियांशु व रौनक ने 3-3 एवं गोल्डी शर्मा ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए 235 रन का लक्ष्य लेकर उतरी लातेहार की टीम 48.2 ओवर में 220 रनों पर ऑलआउट हो गई। इनकी ओर से धनंजय पांडेय व प्रभात कुमार ने 51-51 रनों का ...