लातेहार, जनवरी 31 -- लातेहार,प्रतिनिधि। रणधीर वर्मा टीम ,लातेहार की घोषणा शनिवार को कर दी गई। घोषणा संघ के उपाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता के उपस्थिति में संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार ने टीम की घोषणा की । बताते चलें यह वेन्यू लातेहार में ही है। जिस कारण 21 सदस्यीय टीम की घोषणा संयुक्त सचिव श्री कुमार ने किया । जहां टीम की कप्तान श्रवण महली तथा उप कप्तान प्रभात यादव के नेतृत्व में मैच खेला जाएगा। मौके पर कमिटी मेंबर नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, पूर्व क्रिकेट खिला़ी अश्विनी सिंह, दीपक पाण्डेय, उमाकांत प्रसाद समेत कई खिलाडी उपस्थित थे। टीम में श्रवण महली कप्तान ,प्रभात कुमारसिंह,आसीफ हुसेन ,समीर कुमार,विकास पांडे,धन्नजय पांडे विकेटकीपर ,गोल्डी शर्मा,आकाश कुमार सिंहा,अमन कुमार,रौशन गुप्ता,राम साहनी,प्रभात यादव,विजय रोहित,कुमार अस्तीक,मो़रिजा...