लातेहार, फरवरी 12 -- लातेहार,प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने कहा कि लातेहार की धरती एवं लातेहार के भाजपा कार्यकर्ता अनमोल है। श्री शाही बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन रोड अंतर्गत इंस्पेक्टर बंगला के सामने भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे महेश सिंह की जीत लगभग सुनिश्चित है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री सिंह को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं का काम एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना आवश्यक है। उन्होंने चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने की भी बात कहीं। मौके पर महेश सिंह ने वायदों को पूरा करने एवं मतदाताओं के सुख दु: ख में उनके साथ रहने की बात कहीं। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.