भोपाल, मार्च 12 -- मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बजट 2025-2026 विधानसभा में पेश किया है। कोई नया टैक्स न लगाने के साथ 3 लाख नौकरियां देने का वादा भी किया है। किसानों के लिए सौर पंप, सम्मान निधि की राशि 6000 रुपये करने का भी प्रावधान है, लेकिन लाडली बहना योजना के लिए इस बार सरकार ने बजट में नई व्यवस्था की है। इसके तहत प्रदेश की बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को नहीं बढ़ाया जाएगा, इसकी जगह उन्हें अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। एमपी के बजट 2025-26 के अनुसार, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन के माध्यम से बहनों को बताया कि उन्हें योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाया नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। इससे उन्हें पेंशन का लाभ भी मिलेगा। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि लाड़ली बहनों को अटल पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.