नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए लखपति बेटी योजना शुरु करने जा रही है। इसके माध्यम से दिल्ली में जन्म लेने वाली बच्ची के बड़े होने तक समय-समय पर सरकार कुछ राशि बैंक में जमा कराएगी। बच्ची के ग्रेजुएट होने तक सरकार की तरफ से 56 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे, लेकिन ब्याज सहित उसे एक लाख रुपये मिलेंगे। वर्ष 2008 में शुरु की गई लाडली योजना की जगह लखपति बेटी योजना लेगी। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने इसे मंगलवार को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की बेटियों से जुड़ी लाडली योजना वर्ष 2008 में तत्कालीन दिल्ली सरकार द्वारा शुरु की गई थी। इस योजना के तहत बच्ची के बालिग होने तक अलग-अलग समय सरकार द्वारा उसके लिए कुछ राशि बैंक में जमा कराई जाती थी। दिल्ली में भाजपा सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.