हरदोई, दिसम्बर 18 -- हरदोई। कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय का घेराव की सूचना पाने के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए। लाठी डंडे हाथों में लिए रहे। सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में कई कार्यकर्ता हाथ उठाते हुए नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो ऐसी वायरल हुई है जिसमें भाजपा कार्यालय के गेट पर कुछ महिलाएं लाठियां लेकर खड़ी हुई है। इसके अलावा एक फोटो इस तरह की भी वायरल हुई है। जिसमें तमाम भाजपाई पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलाव के पास कार्यालय के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि कांग्रेसी अराजकता पर उतारू हैं। बीते दिनों प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था। कांग्रेसी कुछ भी हरकत कर सकते...