फतेहपुर, दिसम्बर 8 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित संगोलीपुर मोरंग खदान के रास्ते पर जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इसमें लगे लोगों ने न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया है और न ही इनके पास आईकार्ड ही है। लाठी के बल पर मोरंग लदे वाहनों से जबरन वसूली कर रहे हैं, न देने पर मारपीट पर आमादा हो रहे हैं। फिलहाल जिला पंचायत वसूली के नाम पर कोई टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई है। बावजूद किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मौरंग खदान के रास्ते जिला पंचायत के नाम पर एक मकान में बैठकर कुछ लोग अपने आप को जिला पंचायत के कर्मचारी बताकर मौरंग लदे ट्रैक्टर से 100 रुपये व ट्रक से 400 रुपये की वसूली कर रहे हैं। वसूली कर रहे लोगों के हाथ में डंडे और रसीद कट्टा रहता है। पैसा ना देने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। स्थानीय लोगों की मानें तो खुद को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.