महोबा, नवम्बर 29 -- कबरई, संवाददाता। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधर पर दस नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जिला अस्पताल से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पूरा मामला सुर्खियां बना हुआ है। थाना क्षेत्र के महेवा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। फायरिंग और लाठी -डंडों से किए गए हमला से बालेंद्र, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राम द्विवेदी, बब्बू सिंह सहित दूसरे पक्ष से रामदेवी पत्नी रामऔतार आदि घायल हुए थे। घायल पक्ष से पीड़ित यश पुत्र ज्ञानेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 नवंबर को वह अपने पिता ज्ञानेंद्र और बाबा राम के साथ मंदिर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहा था। रास्ता में गोरेलाल यादव, ऋषि, सुफल, विनय आदि गाली गलौच करने लगे और विरोध करने...