मथुरा, फरवरी 23 -- थाना जैंत अंतर्गत सुनरख स्थित एक ऑफिस में नामजदों ने घुस गाली-गलौज, मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। आरोप है कि नामजदों ने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर निकाल कर अपना ताला लगा दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से हाथरस के प्रगति पुरम निवासी मुस्कान गौतम ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि वह सुनरख स्थित लाडली ग्रुप के कार्यालय में काम करती है। शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपने साथियों के साथ ऑफिस में मौजूद थी, तभी सुनरख निवासी महाराज सिंह अपने दो बेटे और कुछ अज्ञात लोगों के साथ हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर ऑफिस में घुस आये। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही ऑफिस में तोड़फोड़ शु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.