रामपुर, मार्च 8 -- केमरी थाना क्षेत्र के अनवरिया गांव निवासी जगतार सिंह बसंतपुर पट्टी गांव निवासी कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था। 28 फरवरी को कोर्ट ने उसे जमीन पर कब्जा दिलाने का आदेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को कोर्ट अमीन, लेखपाल व पुलिस ने अपनी मौजूदगी में उसको जमीन पर कब्जा दिलाया। तभी थोड़ी देर बाद ही बसंतपुर पट्टी निवासी सर्वेश कुमार, सुरेश पाल, कल्याण राय व राममूर्ति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.