गाजीपुर, फरवरी 20 -- जमानियां। जमीन का एग्रीमेंट (एकरारनामा) कर 10 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद उसी जमीन को धोखे से किसी और को बेच दिया। पीड़ित ने जब पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर जमानियां कोतवाली में दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बुद्धिपुर निवासी सेराजुद्दीन खान ने बताया कि पटखौलिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित 6 एकड़ 10 बिस्वा जमीन खरीदने के लिए अब्दुल रउफ अंसारी और अब्दुल वाहिद अंसारी से 40 लाख रुपये में सौदा तय किया था। 25 जून 2022 को सेराजुद्दीन ने 10 लाख रुपये एडवांस देकर जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिया था। बाद में पीड़ित को पता चला कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए वह जमीन चोरी-छिपे दूसरे लोगों को बेच दी है। जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगा तो अब्दु...