हमीरपुर, फरवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। बीती 17 फरवरी को लखनऊ में कांग्रेसियों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सरकार की जन विरोधी नीतियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में जमा होकर लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराकर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। जो कांग्रेस लखनऊ पहुंचे, उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। मौजूदा सरकारें सत्ता के मद में चूर हो चुकी हैं। कांग्रेस तानाशाही सरकारों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से सलीम अहमद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, शत्रुघ्न त्रिपाठी, दिनेश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.