मुरादाबाद, फरवरी 19 -- मनरेगा बचाओ विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने गुरुवार को कंपनी बाग स्थित गांधी मूर्ति पर सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस कार्रवाई के विरोध में सत्याग्रह कर अपना विरोध दर्ज कराया गया है। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, नजाकत ठेकेदार, मुशाहिद चौधरी, वसीम अहमद, अनुराग शर्मा, अशरफ अली, शमशेर खान, आरिफ बल्क, बन्ने पहलवान, अफसर खान, जावेद नबी खान, लाल बाबू, अंजार एडवोकेट आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.