चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट, संवाददाता। कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर विधानसभा के घेराव दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना दिया। कचहरी परिसर स्थित पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का छायाचित्र रखकर कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि मनरेगा, महंगाई, बेरोजगारी, शंकराचार्य का अपमान व अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में बीते दिनों विधानसभा का घेराव किया था। जिस पर पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं व महिलाओं पर तानाशाही पूर्वक लाठियां बरसाई। प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गंभीर रुप से घायल हुए है। कहा कि सरकार की तानाशाही के सामने कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। सरकार की ग...