बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नियोजन की मांग को लेकर बीते गुरूवार को बीएसएल एडीएम बिल्डिंग के समीप प्रदर्शन कर रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों पर सीआईएसएफ की ओर से डंडा बरसाने के कारण एक युवक की हुई मौत पर उपायुक्त विजया जाधव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी की अगुवाई चास अनुमण्डल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा करेंगी। इसके अलावा कमेटी में बतौर सदस्य नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी शामिल हैं। कमेटी गुरुवार को घटित पूरे घटनाक्रम की जांच बीएसएल प्रशासनिक भवन में स्थापित सीसीटीवी फुटेज व मीडिया से प्राप्त फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के माध्यम से करते हुए जाँच रिपोर्ट सौंपेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.