गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने मौत व्रत रख कर धरना दिया। यह धरना लखनऊ में मनरेगा बचाओ प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित था। जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा है कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के जीवनयापन का प्रमुख आधार है। इस योजना को कमजोर करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की मूल भावन...