प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- कालाकांकर ब्लाक के लाटतारा गांव में गुरुवार को भीषण सर्दी के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीण युवाओं ने आम के बाग में मृत मोर को देखा तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। कालाकांकर वन रेंज के वन कर्मी अमरजीत यादव मौके पर पहुंचे। मोर के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भेजा। वनकर्मी अमरजीत यादव ने बताया कि मोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...