अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- लागोस इंटरनेशनल क्लासिक बैडमिंटन टूर्नामेंट में ध्रुव रावत ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक रजत व एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। ध्रुव की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व लोगों ने खुशी जताई है। लागोस नाइजीरिया में हुई प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में ध्रुव व मनीषा के. की जोड़ी ने यूएई की देव अय्यपन व नूरानी रातु को 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और ध्रुव व उनकी जोड़ीदार मनीषा को रजत पदक प्राप्त हुआ। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पुरुष युगल वर्ग में ध्रुव रावत व सूरज गौला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। इस पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोच डीके सेन, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, अरुण बनग्याल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.