कोडरमा, जनवरी 3 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तमिलनाडु के एमिट यूनिवर्सिटी में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित लागोरी चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शनिवार को कोडरमा लौटने पर सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए एमेच्योर लैबोरियस एसोसिएशन, झारखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में कोडरमा से तेरह खिलाड़ी, बोकारो से दो खिलाड़ी, इसके अलावा रामगढ़, गुमला और गिरिडीह के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टीम के कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड की गर्ल्स और बॉयज दोनों टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष रूप से गोमिया के पिट्स मॉडल स्कूल की छात्रा स्मिता कुमारी और धरक सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें माला पहनाकर जीत की बधाई दी गई। टीम के खिलाड़ी वि...