हजारीबाग, फरवरी 22 -- हजारीबाग प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जैन भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुना। इस अवसर पर विकास प्रीतम, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संरक्षक डॉ बीके सिंह, महेंद्र ठाकुर, शैलेश चंद्रवंशी, मालाकार समाज के अध्यक्ष भोला भगत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भगत, जितेंद्र जैन, विकास केशरी, अतिशय जैन, अनिल साव, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...