नई दिल्ली, अगस्त 27 -- PM SVANidhi Scheme: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को बढ़ाकर अब मार्च 2030 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना के लिए 7,332 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य लाखों छोटे ठेला-फेरी वालों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को बिना गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराना है। क्या है डिटेल नए फैसले के तहत योजना में अधिक ऋण सीमा की सुविधा दी जाएगी और साथ ही यूपीआई-लिंक्ड कार्ड्स भी जारी किए जाएंगे, जिससे छोटे व्यापारियों को डिजिटल भुगतान और लेनदेन में आसानी होगी। इससे लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त बनाने, उनकी आय बढ़ाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती मिलेगी और छोटे व्यापारियों का वित्तीय समावेशन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.