वाराणसी, जनवरी 31 -- वाराणसी, संवाददाता। अपर जिला जज प्रथम देवकांत शुक्ला की अदालत से भोजपुरी फिल्म में निवेश कर मुनाफा कमाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के मामले में आरोपी प्रेम शंकर राय व उनके पत्नी सीमा राय की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अश्वनी राय ने पक्ष रखा। इस मामले में भोजपुरी गायक पवन सिंह को पहले ही अग्रिम जमानत मिल गई है। प्रकरण के अनुसार होटल ट्रेवेल्स कारोबारी विशाल सिंह ने कैंट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि फिल्मों में पैसा लगाकर ज्यादा कमाने का प्रलोभन प्रेमशंकर राय और उसकी पत्नी सीमा राय ने 2017 में दिया था। उसकी मुलाकात मुंबई में अध्ययन के दौरान दोनों से हुई थी। फिल्म निर्माण से जुड़े दोनों आरोपियों ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ फिल्म बनाने पर चर्चा की। वर्ष 2018 में दोन...