गंगापार, फरवरी 4 -- थाना अंतर्गत पडरैया गांव के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप को उसके मलिक ने बेचने के लिए स्टैनली रोड के रहने वाले एक व्यक्ति से लाखों रुपए लेकर सौदा तय कर लिए थे। इसके बाद मुकर जाने के पश्चात भुक्तभोगी ने पंप मालिक के विरुद्ध तहरीर देते हुए विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रयागराज शहरके स्टैनली रोड के रहने वाले रामसेवक यादव का आरोप है कि उन्होंने प्रीतम नगर के रहने वाले राजेंद्र कुमार यादव से सोरांव के पडरैया गांव स्थित पेट्रोल पंप को खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये में सौदा तय करते हुए 85 लाख रुपये जुलाई महीने में पेमेंट कर दिया था। इस दौरान इकरारनामा हुआ कि तीन महीने तक पार्टनरशिप में रहने के साथ सभी कागजी कार्रवाई पूरा करने व शेष रकम भुगतान के पश्चात पेट्रोल पंप को हस्तांतरित किए जाने का मसौदा हुआ था। भुक्तभोगी रा...